विन्डोज स्टार्टअप के दौरान स्वयं का मैसेज दिखाएँ

विन्डोज स्टार्टअप के दौरान स्वयं का मैसेज दिखाएँ


1 . आप की अनुपस्थिति में किसी के द्वारा सिस्टम  को यूज करने पर स्टार्टअप के दौरान कुछ विशेष मैसेज या चेतावनी देना चाहते हों।
2 . विंडोज स्टार्टअप के दौरान विशेष मैसेज (Quatation) प्रदर्शित करना चाहते हों।

विंडोज स्टार्टअप के दौरान मैसेज दिखाने के लिए निम्न स्टेप फॉलो करें।

  1.     सबसे पहले स्टार्ट मेनू में जाकर 'Run' कमांड खोलें।
  2.     इसके बाद यहाँ 'REGEDIT' टाइप करें और 'ENTER' दबाएँ।
  3.     इसके बाद रजिस्ट्री एडिटर में इस पाथ पर जाएँ- HKEY_LOCAL_MACHINE\SOFTWARE\Microsoft\Windows\CurrentVersion\policies\system , यहाँ आपको दो स्ट्रिंग वैल्यू मिलेंगी - legalnoticecaption तथा legalnoticetext . पहले  'legalnoticecaption' पर डबल क्लिक करें तथा यहाँ 'Value Data' के अन्दर 'Info' लिखें, इसके बाद 'legalnoticetext' पर डबल क्लिक करें तथा यहाँ 'Value Data' के अन्दर अपना पूरा मेसेज लिखें।
इसके बाद अपने कंप्यूटर को बन्द कर के on करें और स्टार्टअप के दौरान अपना मैसेज दिखाई देगा।

टिप्पणियाँ